Gaurav Khanna से अलग होकर नए प्यार की तलाश में Akanksha Chamola, दिलचस्प रियलिटी शो से दिया हिंट

Akanksha Chamola On New Partner: आकांक्षा चमोला अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने वाली हैं। वह एक ऐसे रियलिटी शो में नजर आएंगी, जहां पर वह अपने लिए पार्टनर की तलाश करती दिखाई देंगी।

Akanksha Chamola New Reality Show: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा को रियलिटी शो लॉकअप 2 में देखा गया था, जहां पर एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ पर ढेर सारे खुलासे किए थे, जिसमें गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से अलग होने की बात भी शामिल है। आकांक्षा ने यहां पर ही बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो गए हैं, जिस पर वह काफी ट्रोल भी हुई थीं, लेकिन अब आकांक्षा चमोला नए प्यार की तलाश में जा रही हैं और इस बात का हिंट खुद आकांक्षा चमोला ने दिया है। आकांक्षा चमोला के हाथ एकता कपूर का नया रियलिटी शो लगा है, जिसमें सभी सिंगल्स के साथ वह भी नजर आएंगी। Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को भेजा लीगल नोटिस, Anant Ambani जुड़े वीडियो पर उठाया सख्त कदम

akanksha chamola-gaurav khanna

akanksha chamola-gaurav khanna (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला की नए रियलिटी शो में एंट्री

    हाल ही में एकता कपूर ने अपने नए रियलिटी शो 'इट्स अ मील' का ऐलान किया है, जो टीवी पर नहीं बल्कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स यूट्यूब चैनल पर 19 दिसंबर से स्ट्रीम होगा। इस रियलिटी शो का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक लड़की है और सामने बहुत सारे लोग मुंह छिपाए दिखाई दे रहे हैं। आकांक्षा चमोला इसी रियलिटी शो में एंट्री लेने वाली हैं। आकांक्षा चमोला के साथ इस शो में इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे ही होंगे, जिनके बीच दिलचस्प बातचीत और रोमांस का तड़का हर किसी को हैरान कर देगा। Bigg Boss 20: 'चड्डी तक धोती थी...', Scout OP ने लव गिल के लिए उगला जहर, Gullu के सामने खोल दिया सारा कच्चा चिट्ठा

    Akanksha Chamola new show (photo credit- instagram)

      शो पर आकांक्षा चमोला ने कही ये बात

      इस शो के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, 'यह शो लोगों को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकालकर उनके पसंदीदा इंसान से मिलाने में जरूर मदद करेगा। मेरा मानना है कि हर इंसान की अपनी एक अलग कहानी होती है, और कभी-कभी किसी से जुड़ने के लिए बस एक बातचीत ही काफी होती है। मैं इस अनुभव में मिलने वाले मजे, सरप्राइज और बाकी सभी चीजों का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

      उर्वशी ढोलकिया होस्ट करेंगी शो

      बता दें कि आकांक्षा चमोला के अलावा इस शो में टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी, अमन गांधी, मन्नारा चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं, जो सिंगल हैं और अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। इस शो को उर्वशी ढोलकिया होस्ट कर सकती हैं।

      End Article
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिट...

      End of Feed