Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच उठाया शॉकिंग कदम, Gaurav Khanna के नाम से लेंगी छुटकारा

Akanksha Chamola Request To Change Her Name: रियलिटी शो लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला ने शॉकिंग कदम उठाया है। आकांक्षा अब गौरव खन्ना के नाम से पूरी तरह छुटकारा चाहती हैं।

Akanksha Chamola Request To Change Her Name: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म हो गया है और तमाम कंटेस्टेंट्स अपने नॉर्मल लाइफ में लौट गए हैं। शो में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अलग हो चुके हैं और फिर गौरव ने खुलासा किया था कि उनका तलाक प्रोसेस में हैं। अभी सब कुछ फाइनल नहीं हुआ है। अब लॉकअप 2 से बाहर आते ही आकांक्षा चमोला ने एक शॉकिंग कदम उठाया है। आकांक्षा ने अपने नाम के आगे से गौरव खन्ना का नाम हटाने के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Harshvardhan Rane को डेट कर रही हैं Sanjeeda Shaikh? रिजॉर्ट में बिताए प्राइवेट मोमेंट की फोटोज देख फैंस हैरान

akanksha Chamola gaurav khanna

akanksha Chamola gaurav khanna (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला हटाएंगी गौरव खन्ना का नाम

    आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम पर नाम akankshagkhanna है। आकांक्षा ने अपने पीछे गौरव खन्ना का नाम लगा रखा है, लेकिन अब आकांक्षा इस नाम को हटाने चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने फेसबुक और मेटा के नाम पर एक नोट लिखा है। आकांक्षा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, 'यूजरनेम (username) बदलने के लिए तुरंत मदद की मांग कर रहे हैं। वेरिफिकेशन से जुड़े प्रतिबंधों के कारण, हम कई प्रयासों के बावजूद यूजरनेम बदलने में असमर्थ रहे हैं। हम इसकी सराहना करेंगे यदि आपकी टीम इस समस्या की समीक्षा कर सके और इसके संभावित समाधान पर सलाह दे सके।' आकांक्षा चमोला ने अपना ये पोस्ट मेटा, मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम को टैग किया है। इस पोस्ट से साफ है कि आकांक्षा अपना नाम बदलने की काफी कोशिश कर चुकी हैं और वह जल्द से जल्द अपने नाम से आगे से गौरव खन्ना का सरनेम हटाना चाहती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: 'दोनों पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा', शो में Shweta Tiwari ने मैरिड लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

    akanksha Chamola (photo credit- instagram)

      आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना हुए थे ट्रोल

      बता दें कि लॉकअप 2 में जैसे ही आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक लेने का खुलासा किया था तो सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि उन्होंने ये सब कुछ गेम के लिए किया है। कई स्टार्स ने आकांक्षा और गौरव के तलाक की खबरों को फेक तक बता दिया था। इसके बाद आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह बाइसेक्सुअल हैं। आकांक्षा के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। गौरव ने भी तलाक पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि वह आकांक्षा का हमेशा सपोर्ट करेंगे और उन्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे। हालांकि, दोनों अपने इस विवाद की वजह से काफी ट्रोल हुए थे।

      End of Feed