Gaurav-Akanksha ने अलग रहने के बावजूद किया साथ होने का दिखावा? 'फेक कपल' पर बोलीं- मुझसे कहा गया... (Exc)

Akanksha Chamola On Fake Couple Tag: आकांक्षा चमोला ने हाल ही में गौरव खन्ना संग रिश्ते पर बात की। उन्होंने गौरव खन्ना और उन्हें मिले 'फेक कपल' के टैग पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Akanksha Chamola On Fake Couple Tag: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद एक-दूजे से अलग होने वाले हैं। इस बात का ऐलान आकांक्षा चमोला ने खुद 'लॉकअप: सच या सजा' में किया था। आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना बीते 18 महीनों से अलग रह रहे हैं। हालांकि 'बिग बॉस 19' और उसकी बाद की पार्टियों में दोनों को बहुत बार साथ देखा गया। लेकिन 'लॉकअप 2' में तलाक की बात से पर्दा उठने के बाद लोगों ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) को आड़े हाथों लिया और उन्हें 'फेक कपल' तक कहा। इन सभी मामलों पर अब आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola हुईं बड़े हादसे का शिकार! घुटने और पसलियों में लगी चोट

Akanksha Chamola ने 'फेक कपल' के टैग पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने जूम संग बातचीत में बताया कि वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) उस वक्त गलत नहीं थे। आकांक्षा चमोला ने 'बिग बॉस 19' को याद करते हुए कहा, "मैं साफ करना चाहती हूं कि पहले गौरव के परिवार को बुलाया गया था। लेकिन वे नहीं आ पाए, जिसके बाद मुझसे कहा गया फैमिली वीक में उनसे मिलने के लिए। उस वक्त मैं अपने काम से बंधी थी। मैंने मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने दोबारा पूछा और मैंने उनसे कहा कि मैं वहां रातभर नहीं रुक सकती। मैं केवल 6 घंटे ही दे सकती हूं। मैं वहां गौरव के सपोर्ट सिस्टम के तौर पर 6 घंटे तक थी।" आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव के रिश्ते को लेकर कहा, "उस वक्त हमने तलाक नहीं लिया था, बस अलग रह रहे थे। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' में ही हम चीजें तय कर रहे थे। हम अपने आपको 'फेक कपल' नहीं दिखाना चाहते थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: गौरव खन्ना और माही विज सहित इन सितारों ने धूमधाम से मनाया Rakshabandhan, जय की कलाई पर बेटी ने बांधी राखी

End of Feed