'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़

Akansha Chamola Lashes Out Trollers: ए्क्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपने बिंदास अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। गौरव खन्ना से अलग होकर एक्ट्रेस लगातार ट्रोल हो रही हैं। अब आकांक्षा ने जवाब दिया है।

Akanksha Chamola Lashes Out Trollers: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आने के बाद से ही आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में आकांक्षा ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से तलाक का ऐलान किया था और अब दोनों तलाक के प्रोसेस को आगे भी बढ़ा चुके हैं। एक्ट्रेस तलाक के ऐलान के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और आकांक्षा भी समय समय पर ट्रोलर्स को जवाब देती हैं। वहीं, अब आकांक्षा चमोला ने बिंदास अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया है और बताया है कि क्या वह आगे सच में शादी करेंगी या नहीं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: गणेश पूजा के दौरान Sohail Khan की हालत देखकर दुखी हो गए फैंस, देखें VIRAL VIDEO

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

    आकांक्षा चमोला ने हाल ही में मैशेबल इंडिया से खास बातचीत में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मौके पर आकांक्षा से बिंदास अंदाज में पूछा गया, 'गौरव खन्ना को बच्चे चाहिए थे, फिर तुमने क्यों नहीं दिए?' इसका जवाब आकांक्षा ने बेबाक अंदाज में दिया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं गौरव को बस बच्चे नहीं दे रही थी।' एक्ट्रेस ने मां नहीं बनने पर अजीब कारण बताकर ट्रोलर्स को ठेंगा दिखाया। वह कहती हैं, 'दूध नहीं आ रहा था। मुझे लगता है मुझे दूध नहीं आएगा।' जवाब में आकांक्षा से कहा गया कि मां बनने के बाद दूध आता है। आकांक्षा से पूछा गया कि क्या वह दूसरी शादी के बाद बच्चा करेंगी? एक्ट्रेस ने कहा वह जिंदगी में कभी शादी नहीं करेंगी। इसके बाद एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा कि तुम जैसे लोगों की वजह से शादी का मार्केट चल रहा है। औरत से शादी करो, बेडरूम में रखो। बेडरूम नहीं तो किचन में रखो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2 Contestants: शो में धमाका करेंगे ये 7 स्टार कपल्स, लव लाइफ के खोलेंगे दिलचस्प राज

      गौरव संग फोटोज की डिलीट

      बता दें कि आकांक्षा चमोला लॉकअप 2 में गौरव खन्ना संग तलाक से लेकर अपने बाइसेक्सुअल होने का खुलासा किया था। इन खुलासों के बात से ही वह लाइमलाइट में हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना से भी गौरव खन्ना से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस ने गौरव संग तमाम फोटोज को डिलीट कर दिया है, जिससे साफ है कि वह गौरव से अपने सारे रिश्ते खत्म करना चाहती हैं।

      End of Feed