टीवी मसाला

Rakhi Sawant के मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे आदिल खान दुर्रानी, एक्ट्रेस के खुलासे से मची खलबली

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 08:24 AM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक वायरल वीडियो में इस बात को रिवील किया कि आदिल, शादी करने से पहले ही उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहे थे।

Image

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी ने हाल ही में अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। शुरुआत में राखी ने खुलासा किया कि आदिल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और वह उन्हें धोखा दे रहे हैं। जिसके बाद राखी ने बताया कि आदिल ने उनके साथ लूटपाट की है और उनके घर की चाबी उनसे ही छीन ली हैं। इसके बाद राखी ने आदिल पर पुलिस में FIR दर्ज की। राखी सावंत की शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आदिल खान दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है।

अभी तक कोर्ट ने आदिल खान की बेल को स्वीकार नहीं किया है। जिसके बाद अब राखी ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जिसके बाद खलबली मच गई है। राखी ने आदिल पर उनका मर्डर प्लान करने के आरोप लगाए हैं।

राखी सावंत का मर्डर करना चाहते थे आदिल

राखी सावंत ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया हैं। एक वायरल वीडियो में राखी ने कहा, ‘अगर हमें इस कोर्ट से न्याय नहीं मिलता तो हम हाई कोर्ट जाएंगे, सेशन कोर्ट जाएंगे। उस लड़की ने अभी ऑडियो भेजे हैं उनको सुनकर मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। आदिल ने मुझे छोड़ने का प्लान बहुत पहले ही कर लिया था, मुझे मारने तक का प्लान शादी से पहले ही कर लिया था।’

‘मैं प्रार्थना करती हूं कि वह सुधर जाए’

इसके साथ ही राखी ने आगे कहा, ‘मैं आज सुबह ही दुआ कर रही थी नमाज पढ़कर कि ऐ खुदा आदिल को इतना नेक बना दे कि जेल में ये जो उसका सफर है, उससे वह सुधर जाए। उसे इतना पाक नेक बना दे कि उसे जिंदगी का पछतावा हो और अपनी लाइफ में किसी लड़की के साथ ऐसा बेरहम काम ना करे। कुकर्म ना करे।’

बता दें कि राखी सावंत ने आदिल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अभी तक उन्हें कोर्ट से बेल नहीं मिली है। राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी मामले में कई लोग राखी के साथ खड़े हुए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article