एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट में दोनों का केस चल रहा है। आदिल को फिलहाल 20 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा गया है। राखी लगातार मीडिया के सामने आकर आदिल और उसकी कथित गर्लफ्रेंड तनु चंदेल के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। राखी ने कहा कि आदिल की गर्लफ्रेंड तनु प्रेग्नेंट हैं। राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में राखी कहती हैं, सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगी कि ये न्याय राखी को नहीं बल्कि एक हिंदुस्तानी पीड़ित महिला को मिला है। पहले शादी होती है और फिर सुहागरात होती है। लेकिन इस केस में पहले सुहागरात हुई और फिर शादी। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब है कि पहले पुलिस कस्टडी मिलती है और उसके बाद ज्यूडीशियल कस्टडी मिलती है। लेकिन पहले यहां ज्यूडीशियल कस्टडी मिली और अब पुलिस कस्टडी में रखा गया है।
राखी ने छूए वकील के पैर
राखी ने कहा कि पुलिस कस्टडी मिलना जरूरी थी। राखी आगे कहती है कि मैं आपको बताना चाहूंगी कि ये मेरे भाई- बहन जिन्होंने अपने फायदा ना देखते हुए मेरी मदद की है। मैं आप दोनों का शुक्रिया करना चाहूंगी। राखी इसके बाद वकील के पैर छूती है। राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि राखी विक्टिम कार्ड खेल रही है। वहीं राखी के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। अभी तक आदिल की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। आदिल की गर्लफ्रेंड तनु ने भी इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया था। आदिल के मामले में राखी को इंडस्ट्री से भी सपोर्ट मिल रहा है। राखी की सबसे बड़ी दुश्मन शर्लिन चोपड़ा ने भी उनका साथ दिया था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
