एक्टर Zain Imam ने अचानक सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, पोस्ट कर फैंस को बताई बड़ी वजह

Zain Imam Social Media Break: टीवी एक्टर जैन इमाम ने बड़ा फैसला लिया है। एक्टर ने अचानक ही सोशल मीडिया को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इसकी वजह का भी खुलासा हुआ है।

Zain Imam Social Media Break: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर जैन इमाम (Zain Imam) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जैन इमाम ने अचानक ही सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है और इसकी वजह का खुलासा भी एक्टर ने कर दिया है। जैन ने माना है कि वह अब सिर्फ एक्टिंग पर फोकस करना चाहते हैं और इस वजह से वह सोशल मीडिया से दूर रहेंगे। जैन के इस फैसले से फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और हर कोई एक्टर को ऐसा न करने के लिए कह रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Arbaaz Patel को चीट करने के आरोपों के बीच Nikki Tamboli ने खुद को बताया सिंगल, Ex बॉयफ्रेंड को मारा ताना

zain imam

zain imam (photo credit- instagram)

    जैन इमाम ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

    जैन इमाम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने के फैसला का खुलासा किया है। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम से दूर जा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। बस स्क्रीन से दूर रहकर, खुद को रीचार्ज करने और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सोशल मीडिया से थोड़ा समय निकाल रहा हूं जो सच में मायने रखते हैं। कभी-कभी शोर-शराबे से दूर जाना, कुछ समय के लिए खुद को डिस्कनेक्ट करना और वास्तविक दुनिया में मौजूद रहना अच्छा लगता है। मैं अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रहा हूं, लेकिन मैं किसी को अनफॉलो या रिमूव नहीं कर रहा हूं, इसलिए कृपया इस शांति का गलत मतलब न निकालें। मैं जल्द ही वापस आऊंगा। तब तक के लिए, आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।धन्यवाद।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: माता सीता के छवि में कैद हुईं Deepika Chikhalia, 40 साल बाद हुईं तंग? बोलीं- 'मजबूत-दमदार किरदार चाहिए'

      zain imam (photo credit- instagram)

      फैंस हुए इमोशनल

      सोशल मीडिया पर जैन का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और फैंस ने एक्टर को जल्द लौटने के लिए कहा है। कई फैंस ने कमेंट में मिस यू लिखा है, तो कुछ फैंस ने लिखा है कि ऐसा करना भी बहुत जरूरी होता है। बता दें कि जैन इमाम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और वह सबसे पहले सीरियल कैसी ये यारियां में नजर आए थे। इसके बाद वह टशन ए इश्क में नजर आए। उनका सीरियल नामकरण भी काफी पॉपुलर हुआ था। जैन ने इनके अलावा, एक भ्रम... सर्वगुण संपन्न, फना: इश्क में मरजावां और सुमन इंदौरी जैसे शोज किए हैं।

      End of Feed