'देखने से बढ़ती है ग्लोबल वार्मिंग', अश्लील वीडियो पर Abhinav Shukla ने दिया बयान, उड़े Rubina Dilaik के होश

Abhinav Shukla On Global Warming: हाल ही में अभिनव शुक्ला ने क्लाइमेट चेंज पर बयान दिया है और दावा किया है कि इसका बड़ा कारण अश्लील वीडियो भी है। अभिनव का बयान सुनकर रुबीना दिलैक हैरान रह गईं।

Abhinav Shukla On Global Warming: टीवी के हिट एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और हिना खान ने अपने पतियों अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और रॉक जायसवाल के साथ मिलकर एक पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसमें ये चारों मिलकर तमाम ट्रेंडिंग मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपनी राय देते हैं। बीते दिनों अपने वीडियो में हिना और बाकी सब ने शिल्पा शिंदे के मुद्दा पर चर्चा की और अब नए वीडियो में अभिनव शुक्ला ने अश्लील वीडियो और इसके मार्केट पर बड़ा बयान दिाय है। अभिनव शुक्ला ने दावा किया है कि ग्लोबल वार्मिंग का एक प्रमुख कारण अश्लील वीडियो देखना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा के चक्कर में प्रेग्नेंट दिशा पर हमला करेगी भीड़, संजय का होगा पर्दाफाश)

abhinav shukla-rubina dilaik

abhinav shukla-rubina dilaik (photo credit- you tube)

    दीया मिर्जा के बयान पर अभिनव शुक्ला का रिएक्शन

    हाल ही में दीया मिर्जा ने ग्लोबल वॉर्मिंग पर एक बड़ा बयान दिया और दावा किया कि क्लाइमेट चेंज के लिए पुरुषों और पितृसत्ता सीधे तौर पर जिम्मेदार है। दीया मिर्जा के इसी बयान पर अभिनव शुक्ला अपनी राय देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, 'ग्लोबल वार्मिंग के कई कारणों में से एक बड़ा कारण पोर्न देखना है।' अभिनव ने अपना बयान समझाने की कशिश भी की और आगे कहा, 'पोर्न बनाने और उसे दुनिया भर में प्रसारित करने में बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च होती है। इसका कार्बन फुटप्रिंट बहुत ज्यादा होता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Big Entry: शो में होगी Mohsin Khan की धमाकेदार एंट्री, राही संग करेंगे रोमांस; प्रेम का क्या होगा?)

      क्या अभिनव शुक्ला देखते हैं अश्लील वीडियो

      अभिनव शुक्ला ने अपनी बात को सही बताते हुए कहा कि अश्लील वीडियो के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के अलावा भी कई नुकसानदायक प्रभाव है। इस मौके पर हिना खान ने अभिनव से एक मजेदार सवाल किया और पूछा की क्या वह अश्लील वीडियोज देखते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, 'ये खतरनाक है।. यह आपको हकीकत के बारे में बहुत अलग ही उम्मीदें देता है और आदमियों को ये कमजोर बनाता है। आप अपना मकसद खो देते हैं, समय बर्बाद करते हैं और अपनी ताकत खो देते हैं।' अभिनव शुक्ला की इन बातों को सुनकर उनकी पत्नी रुबीना दिलैक के होश उड़ गए। दूसरी तरफ अभिनव के इस कमेंट पर लोग भी अपनी राय दे रहे हैं।

      End of Feed