Abdu Rozik surprises Nimrit Ahulwalia Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को खूब सरप्राइज कर रहा है। लगातार शो में चौंकाने वाली एंट्री हो रही हैं। अब इसी बीच शो में सेलिब्रेशन का मौका आया, क्योंकि छोटी सरदारनी फेम निमृत अहुलवालिया ने अपना 28वां जन्मदिन बिग बॉस के घर में अपने करीबी लोगों के साथ मनाया। बिग बॉस में निम्रत के करीबी दोस्तों ने उन्हें अनोखे अंदाज में सरप्राइज दिया। अब्दु, जिन्हें अभिनेत्री के साथ रोमांटिक एंगल के रूप से जोड़ा जाता है, उन्होंने तो एक्ट्रेस को जन्मदिन पर इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब्दु रोजिक ने सरप्राइज देकर निम्रत के दिन को खास बनाने का फैसला किया और उन्होंने अपने नंगे बदन पर लिपस्टिक से बर्थडे विश लिखा।
Abdu Rozik and Nimrit Ahulwalia Kaur
अब्दु ने अपनी बॉडी पर 'हैप्पी बर्थडे निम्मी, आई लव यू' लिखवाया। उन्होंने निमृत को अपने रूम में बुलवाया और जोरदार सरप्राइज दिया। अभिनेत्री निम्रत कौर अहुलवालिया ये सब देखकर आश्चर्यचकित हो गईं। वो अब्दु को इसके लिए धन्यवाद देती नजर आईं। शिव ठाकरे, साजिद खान, सुम्बुल तौकीर और अन्य उसके लिए जन्मदिन पर शानदार डांस करते नजर आए। निम्रत भी इस दौरान सबके साथ में डांस करती है और सरप्राइज के लिए सभी को धन्यवाद देती है। इसके अलावा निम्रत, अब्दू से बेहद खुश होती हैं और उनको गर्मजोशी से गले लगाते हुए धन्यवाद देती हैं।
वैसे आपको बताते चलें निम्रत कौर अहलूवालिया के माता-पिता और करीबी लोगों ने उनका जन्मदिन घर के बाहर भी मनाया। निमृत के माता-पिता और भाई वीडियो कॉल पर एक साथ जन्मदिन पर गीत गाकर और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाने के लिए आगे आए। उनके कथित बॉयफ्रेंड माहिर पांधी ने भी उन्हें विश किया। उन्होंने लिखा, 'कहने को तो बहुत कुछ, पर कोई सुनने वाला नहीं। बस, तू हमेशा खुश रह। हैप्पी बर्थडे निमजू।'
बिग बॉस 16 लगातार अपने ड्रामा से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही के एपिसोड में एलिमिनेट हुईं टीना दत्ता को एक बार फिर से शो में एंट्री करने का मौका मिला है। जब वह चली गई थीं तो उन्होंने शालिन भनोट का असली चेहरा देखा कि कैसे वो उनके पीठ पीछे बात करते हैं।
