गरीबी ने इस हसीना को बना दिया था चोर, बचा-खुचा खाकर पाला अपना पेट; आज है करोड़ों की मालकीन

This Actress Use To Steal Money And Food For Surviving: टीवी और बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ऐसी है जिसने बचपन में बेहद दुख झेले। अपना पेट पालने के लिए उसने चोरी तक की। लेकिन आज वो दुबई में अपना आलीशान घर बना चुकी है।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 27 2026, 12:17 IST
बचपन में गरीबी ने बनाया चोरImage Credit : Instagram01 / 07

बचपन में गरीबी ने बनाया चोर

This Actress Use To Steal Money And Food For Surviving: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बचपन में गरीबी की मार झेली है। लेकिन आज वे करोड़पति बनकर इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। वहीं इस आर्टिकल में भी हम आपको ऐसी एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिसे गरीबी ने बचपन में ही चोरी करना सिखा दिया था। कभी चोरी करके खाना पड़ता था तो कभी मां के पैसे चुराए। हालांकि आज वो एक्ट्रेस करोड़पति बनकर आलीशान जिंदगी जी रही है। इतना ही नहीं, दुबई में भी उसकी कई प्रॉपर्टी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उस एक्ट्रेस पर-

वो एक्ट्रेस हैं राखी सावंतImage Credit : Instagram02 / 07

वो एक्ट्रेस हैं राखी सावंत

वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि राखी सावंत हैं। राखी सावंत को एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह अपने वीडियोज और फोटोज से लोगों को खूब हंसाती हैं। राखी सावंत ने दुबई में भी आलीशान घर बना लिया है।

बचा-खुचा खाकर किया गुजाराImage Credit : Instagram03 / 07

बचा-खुचा खाकर किया गुजारा

राखी सावंत ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया संग पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने बचपन में लोगों का बचा-खुचा खाकर गुजारा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह बचपन में ही केटरिंग की नौकरी करने लगी थीं। वहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद जो खाना बच जाता था, वह उन्हें खाती थीं। कई बार लोगों की प्लेट में बचे खाने को भी उन्होंने खाया है।

चुराकर लाती थीं खानाImage Credit : Instagram04 / 07

चुराकर लाती थीं खाना

राखी सावंत ने बताया कि कई बार वह खाना चुराकर अपने घर भी लाती थीं, जिससे उनके मां-बाप उस खाने को खा सकें। राखी सावंत ने बताया कि उस केटरिंग की नौकरी के लिए उन्हें एक दिन में 50 रुपये मिलते थे।

बचपन में ही सीख गई थीं चोरीImage Credit : Instagram05 / 07

बचपन में ही सीख गई थीं चोरी

राखी सावंत ने पॉडकास्ट में कहा कि वह बचपन में ही चोर बन चुकी थीं। खाना चुराकर घर लाती थीं। कई बार उन्होंने अपनी मां के पैसे भी चुराए। हालांकि राखी सावंत को इन चीजों के लिए बचपन में बहुत मार पड़ी थी।

पूरे शरीर पर हैं टांके के निशानImage Credit : Instagram06 / 07

पूरे शरीर पर हैं टांके के निशान

राखी सावंत ने बताया कि बचपन में ही उनकी इतनी पिटाई हुई है कि उनके पूरे शरीर पर टांके के निशान हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं जब कहीं डांस करने जाती थी तो मेरे मां-बाप मेरी पिटाई करते थे। पूरे खानदान ने मेरे ऊपर हाथ धोए हैं।"

11 साल की उम्र में घर से भाग गई थीं राखीImage Credit : Instagram07 / 07

11 साल की उम्र में घर से भाग गई थीं राखी

राखी सावंत ने बताया कि वह 11 साल की उम्र में ही घर से भाग गई थीं। उन्होंने कम उम्र में ही दूरदर्शन पर 'रंगारंग' प्रोग्राम किया था। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं कभी नेक रस्ते पर चली ही नहीं हूं। चोरी कर-करके ही बड़ी हुई हूं।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!