11 महीने में निहारिका चौकसे के शो फालतू पर लगेगा ताला! फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 10, 2023, 05:50 PM IST

Faltu going Off Air: आकाश अहूजा और निहारिका चौकसे का शो फालतू जल्द ऑफ एयर होने वाला है। मेकर्स से लेकर कलाकार तक इस बात से हैरान है। शो की अच्छी टीआरपी होने के बावजूद मेकर्स का ये फैसला किसी को समझ नहीं आ रहा है। फालतू का आखिरी एपिसोड 17 अगस्त को टेलिकास्ट होगा।

Faltu going Off Air: स्टार प्लस का पॉपुलर शो फालतू ऑफ एयर होने वाला है। आकाश अहूजा और निहारिका चौकसे के शो फालतू ने कुछ समय में ही दर्शकों के बीच में पॉपुलर हो गया। ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में रहता है। ये शो नवंबर महीने में ऑनएयर हुआ था। कम समय में ही इस शो की कहानी और किरदारों ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बना ली। अयान और फालतू की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। शो के ऑफ एयर होने से दर्शकों को काफी झटका लगेगा।

11 महीने के अंदर ही ये शो ऑफएयर हो रहा है। हालांकि शो के ऑफएयर होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। शो के लीड एक्टर्स आकाश ने बताया कि शो का आखिरी एपिसोड 16 या 17 अगस्त को टेलिकास्ट किया जाएगा।

End of Feed