टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच में बढ़ रही हैं तकरार, क्या दोनों के दोस्ती में आई दरार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 10, 2023, 01:50 PM IST

Bigg Boss Ott 2: फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बीच में तकरार देखने को मिल रही है। दोनों के बीच में कौन सा विनर बनेगा इस बात को लेकर झगड़ा होता है। एल्विश इसके बारे में पूजा भट्ट से बात करते हुए नजर आते हैं।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है। आखिरी हफ्ते में आकर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच में तकरार देखने को मिल रही हैं। अभिषेक और एल्विश गेम में एक- दूसरे को अपना प्वाइंट ऑफ व्यू बताते हैं। कहीं न कहीं दोनों एक- दूसरे की बातों से सहमत नहीं होते हैं। अभिषेक अपनी दोस्त मनीषा रानी और जिया के सामने कहते हैं कि एल्विश गधा है। इस बात से एल्विश काफी नाराज हो जाते हैं।

अभिषेक कहता है कि मुझे नहीं लगता है कि कोई वाइल्ड कार्ड ये शो नहीं जीत सकता है। हालांकि एल्विश को इस बात का भी बुरा लगता है। एल्विश कहता है कि मुझे नहीं लगता है कि इसका वाइल्ड कार्ड से कोई मतलब है। अभिषेक को इस बात का बुरा लगता है कि एल्विश के दिल में इतनी सारी बाते थे जो उसने आज तक नहीं बोली है।

एल्विश ने पूजा से की अभिषेक की चुगली

एल्विश पूजा भट्ट से कहते हैं कि अभिषेक का कहना है कि वाइल्ड कार्ड विनर नहीं बन सकता है। एल्विश कहते हैं कि ये बात मुझे समझ नहीं आई। पूजा कहती हैं कि आप अपनी जर्नी को अलग मत समझो। एल्विश आगे कहते हैं कि चलो मैं तो लेट आया हूं। तुम्हारे पास तो समय था। तुमने क्या अलग किया। पूजा कहती हैं कुछ नहीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article