Mili Movie Leak: Tamilrockers-Filmyzilla-Torrent ने इंटरनेट पर लीक की Janhvi Kapoor की मिली, मेकर्स को लगेगा करोड़ों का तमाचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 03:27 PM IST

Mili Full Movie Leaked Online: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर की नई फिल्म मिली को तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और टोरेंट जैसी साइट्स ने रिलीज होते ही लीक कर दिया है। इन वेबसाइट्स की वजह से मिली की कमाई पर भारी असर पड़ेगा। अदाकारा जाह्नवी कपूर की मिली सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई और ऊपर से यह ऑनलाइन लीक हो गई है।

Mili Full Movie Leak Online: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की नई-नवेली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) 4 नवम्बर 2022 के दिन अपनी नई फिल्म मिली (Mili) के साथ दर्शकों के बीच लौटी हैं। जाह्नवी कपूर की पिछली कुछ फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई है, जो काफी सफल भी रहीं। इन फिल्मों की वजह से जाह्नवी कपूर को अच्छी अदाकारा के तौर पर पहचान मिली है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उन्हें अब भी खुद को साबित करना है। जाह्नवी कपूर की मिली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिससे मेकर्स को ठीक-ठाक कमाई की उम्मीद है। फिल्म को मिल रहे रिव्यूज इस ओर इशारा कर रहे हैं कि जाह्नवी कपूर इस फिल्म का भार अपने कंधों पर उठा सकती हैं।

Mili Full Movie LEaked Online

Mili Full Movie LEaked Online

अगर जाह्नवी कपूर और मिली की बम्पर ओपनिंग के बीच कोई खड़ा है तो वो इंटरनेट पर फिल्म को लीक करने वाली वेबसाइट्स हैं। ये वेबसाइट्स सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं की फिल्मों को नुकसान पहुंचा चुकी हैं और ऐसा लग रहै कि अब जाह्नवी कपूर की फिल्म इनके हत्थे चढ़ गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जाह्नवी कपूर स्टारर मिली को तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और टोरेंट (Torrent) जैसी वेबसाइट्स ने रिलीज होते ही लीक कर दिया है। लोग इन वेबसाइट्स के जरिए मिली को धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे हैं। लगातार डाउनलोड होती मिली को अगर लोग घर पर फ्री में देखेंगे तो सिनेमाघरों में कम टिकिट बिकेंगे।

End of Feed