Salman Khan News: 'भ्रामक विज्ञापन मामले' में सलमान खान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने पर रोक

Salman Khan News: सलमान खान के वकील ने राज्य आयोग को बताया कि जिला उपभोक्ता आयोग ने बिना समन जारी किए जमानती वारंट जारी किया था और अब गैर-जमानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया में है।

Salman Khan News: राजस्थान उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा अभिनेता सलमान खान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने पर शुक्रवार को रोक लगा दी। राज्य आयोग ने शुक्रवार को एक पान मसाला कंपनी और सलमान खान द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिकाओं पर सुनवाई की। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जयपुर-द्वितीय के पीठासीन अधिकारी ने योगेंद्र सिंह द्वारा दायर अवमानना याचिका पर अलग से सुनवाई की।

SALMAN KHAN

अभिनेता सलमान खान (फाइल फोटो)

वकील ने कहा कि जमानती वारंट रद्द करने का अनुरोध करने वाली एक अर्जी भी जिला उपभोक्ता आयोग जयपुर-द्वितीय के समक्ष लंबित है।

End of Feed