Sridevi and Boney Kapoor : दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थीं। एक्ट्रेस की अदाकारी और खूबसूरती के फैंस आज भी दीवाने हैं। श्रीदेवी अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती थीं। एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में अपने बोनी कपूर से जुड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि साल 2017 में जब वो अपनी फिल्म मॉम की तैयारी कर रही थी। उन्होंने तीन महीने तक बात नहीं की थी। एक्ट्रेस का निधन साल 2018 में दुबई में हुआ था।
sridevi and boney kapoor
मॉम के ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रीदेवी ने कहा था, 'मैं तीन महीने तक अपने पति बोनी कपूर के बात नहीं की थी। मैं उन्हें गुड मॉर्निंग और पैकअप के बाद गुड नाइट विश करती थी। हम दोनों बस इतनी ही बातें किया करते थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं पूरी तरह से डायरेक्टर एक्टर हूं। मैंने खुद को पूरी तरह से डायरेक्टर को सौंप दिया था। मैंने उनके मार्गदर्शन को फॉलो किया और वो शानदार काम करते हैं।
1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी की थी
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने साल 1996 में शादी की थी। बोनी कपूर ने पहली बार 70के दशक में तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को देखा था। दोनों की बातचीत 1987 में मिस्टर इंडिया के दौरान हुई थीं। दोनों ने 90 के दशक में एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 1997 में पैदा हुई थीं। 2000 में बोनी और श्रीदेवी ने अपनी दूसरी बेटी खुशी कपूर का वेलकम किया था।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजन भाई मोहित मारवाह की शादी में पहुंची थीं। इस शादी में वो अपने पति बोनी कपूर और बच्चों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पहुंची थीं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्मों में खूब नाम कमा रही हैं। एक्ट्रेस की छोटी बहन खुशी भी जल्द एक्टिंग में द आर्चीज से डेब्यू करेंगी।
