Toxic: 3 घंटे 20 मिनट लम्बी है यश की एक्शन एंटरटेनर, जमकर दिखेगा खून-खराबा

Toxic Run Time: ईद के मौके पर रिलीज होने वाली यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक का इंतजार कौन नहीं कर रहा है? अगर आपको भी टॉक्सिक का इंतजार है तो आपके लिए इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक 3 घंटे से भी ऊपर की होगी, जिसमें जमकर खून-खराबा देखे को मिलेगा।

Toxic Run Time: साउथ सुपरस्टार यश स्टारर टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। जब से इसका टीजर दर्शकों के सामने आया है, हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। 19 मार्च के दिन रिलीज होने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिसमें इसके रनटाइम को लेकर जानकारी दी गई है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म टॉक्सिक का रनटाइम 3 घंटे से भी ज्यादा होगा। मेकर्स ने अभी तक रनटाइम को लेकर फाइनल फैसला नहीं लिया है लेकिन ये एक्शन एंटरटेनर दर्शकों के लगभग 4 घंटे सिनेमाघरों में लेगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर होली पर होगा रिलीज, मेकर्स ने कसी कमर)

Toxic Run Time

Image Source: Movie Poster

3 घंटे 20 मिनट लम्बी होगी यश स्टारर टॉक्सिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश स्टारर टॉक्सिक 3 घंटे 20 मिनट लम्बी होगी, जिसको देखने के लिए दर्शकों को लगभग 4 घंटे का समय सिनेमाघरों में व्यतीत करना होगा। सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, "टॉक्सिक की फाइनल लेंथ अभी लॉक होना बाकी है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि ये 200 मिनट लम्बी मूवी है, जिसका मतलब ये है कि इसका रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट है। मेकर्स को ऐसा लगता है कि टॉक्सिक में जबरदस्त एंटरटेनमेंट फैक्टर है और मास ऑडियंस इसे पसंद करेगी, जिस कारण उन्होंने इसका रनटाइम इतना रखने का फैसला लिया है। कुछ वक्त पहले तक लम्बी फिल्म बनाना निगेटिव साइन माना जाता था लेकिन बदलते दौर के साथ दर्शक लम्बी फिल्में देखना चाहते हैं, जिस कारण मेकर्स भी साहसी कदम उठा रहे हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज हुई एनिमल ने दर्शकों की आदत बदल डाली है, जिसका मेकर्स को भरपूर फायदा मिल रहा है। धुरंधर और बॉर्डर 2 इसका सफल उदाहरण हैं कि दर्शक लम्बी फिल्में देखना चाहते हैं अगर उन्हें कहानी पसंद आती है।" (इसे भी पढ़ें: राम माधवानी संग होगी टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म, टाइटल होगा 'Vajra')

धुरंधर द रिवेंज से होगी टॉक्सिक की टक्कर

यश स्टारर टॉक्सिक को ईद पर बम्पर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है लेकिन इसके लिए ये रास्ता बहुत आसान नहीं होगा। असल में इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज से है, जिसको लेकर भी दर्शकों में बेशुमार उत्साह है। ट्रेड पंडित टॉक्सिक और धुरंधर 2 के क्लैश को 2026 का महाक्लैश मान रहे हैं। वैसे आप 19 मार्च को इन दोनों में से किस फिल्म को देखने के लिए पहले जाएंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed