साउथ मूवीज

Varanasi Update: अंटार्कटिका में होगी 'वाराणसी' की शूटिंग, प्रियंका-महेश ने शुरू की तैयारी

Varanasi Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'वाराणसी' लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका में होने वाली है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- varanasi film

Varanasi Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'वाराणसी' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म 'वाराणसी' एस एस राजामौली की सबसे बड़ी फिल्म है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका में होने वाली है।

फिल्म वाराणसी की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

अफ्रीकी घास के मैदानों में शूटिंग के बाद, एसएस राजामौली अपनी फिल्म 'वाराणसी' को एक ऐसी जगह ले जा रहे हैं जहां बहुत कम लोग गए हैं। दरअसल मूवी की शूटिंग अंटार्कटिका में होने वाली है। फिल्ममेकर महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और अंटार्कटिका में फिल्म का एक हिस्सा शूट करने जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा के लिए भी पहली बार होगा। यह खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने किया, जिन्होंने अपने सह-कलाकार महेश बाबू के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत में ऑनलाइन चर्चा की पुष्टि की। महेश बाबू ने प्रियंका की हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' में उनके प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'द ब्लफ' एक अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है जिसमें एक्शन और भावनाएं हैं प्रियंका चोपड़ा शानदार फॉर्म में हैं, टीम को शानदार काम के लिए सारा प्यार भेज रहा हूं।' इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'धन्यवाद मेरे दोस्त। अंटार्कटिका में जल्द ही मिलते हैं।' इस जवाब से पुष्टि हुई कि 'वाराणसी' की टीम आधिकारिक तौर पर दक्षिणी ध्रुव पर एक हिस्सा शूट करने जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टीम को कितने समय तक शून्य से नीचे तापमान का सामना करना पड़ेगा।

बॉलीवुड से क्यों गायब हो गई थी प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में जय शेट्टी से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 'घिरा हुआ' महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में सबके लिए मुश्किल है। ये राजनीतिक है, नेटवर्किंग पर चलती है और सिर्फ मौजूदा पल पर टिकी रहती है।' उन्होंने कहा, 'मैं उस जगह पहुंच गई थी जहां अच्छा काम मिल रहा था, लेकिन लंबे समय तक चलने वाला कुछ नहीं दिख रहा था।' विदेश जाने का फैसला उनके लिए एकमात्र रास्ता था। प्रियंका ने बताया कि अमेरिका में विदेशी म्यूजिशियंस से मिलना उनके लिए बहुत बड़ा बदलाव था। 'विल.आई.एम और पिटबुल के साथ स्टूडियो में होना ऐसा लगा जैसे नई हवा मिल गई।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article