साउथ मूवीज

Virosh Reception: छोटी हो सकती है विजय-रश्मिका की गेस्ट लिस्ट, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 1, 2026, 08:51 PM IST

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding Reception: एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इस पार्टी से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की टीम एक नोट शेयर किया है, जिसमें खास अपील की गई है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है।

Image

Image Source: Vijay Deverakonda Instagram

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding Reception: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी के बाद अब हैदराबाद में 4 मार्च को होने वाला उनका ग्रैंड रिसेप्शन सुर्खियों में है। इस ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी ग्रैंड रिसेप्शन के वन्यू को लेकर खबर सामने तो कभी गेस्ट लिस्ट लीक हो जाती हैं। इन सब के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक नई पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लोगों से ग्रैंड रिसेप्शन के लिए खास अपील करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने क्या लिखा है।

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना में होगा ये इंतजाम

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह हैदराबाद में हो रही रिसेप्शन पार्ट है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की टीम ने लिखा कि 'विरोश वेडिंग रिसेप्शन पूरी तरह से सिर्फ निमंत्रण वाले मेहमानों के लिए रहेगा। फैंस और बाकी लोग वहां न आएं, ऐसा अनुरोध है ताकि सुरक्षा अच्छी रहे। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को पूरे देश में बहुत प्यार मिला है। छोटी-सी निजी शादी के बाद अब रिसेप्शन 4 मार्च की शाम को हैदराबाद में होने वाला है। शुरुआत में ये रिसेप्शन तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, साथ ही कुछ बड़े नेताओं और अफसरों के लिए ही प्लान किया गया था सिर्फ न्योता वाले लोगों के लिए। लेकिन पूरे देश में इतना जोश और उत्साह देखकर, पुलिस और प्रशासन से बात करके अब मेहमानों की लिस्ट और छोटी कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि भीड़ ज्यादा न हो, ट्रैफिक जाम न हो और सुरक्षा सबसे ऊपर रहे। मेहमानों, आम लोगों और दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा सबसे जरूरी है। अगर जरूरत पड़ी तो बाद में कोई और रिसेप्शन प्लान किया जा सकता है ताकि बाकी शुभचिंतक भी शामिल हो सकें, लेकिन वो ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से। वेन्यू में एंट्री सिर्फ वैलिड इनवाइट वाले मेहमानों को मिलेगी। बिना न्योते के कोई भी वहां न आए, क्योंकि बिना निमंत्रण के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।'

कब हुई थी शादी?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी हुई थी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में केवल करीबी लोग ही नजर आए थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article