Salman khan Actress: सलमान खान की फिल्म ‘बंधन’ और ‘जुड़वां’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तो आपको याद होगी, उन्होंने सलमान खान के साथ बेहतरीन काम किया था। साउथ एक्ट्रेस रंभा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में लोगों को दीवान बना चुकी है। 5 जून 1976 को जन्मीं रंभा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ी है। आज साउथ रंभा 48 वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े खास किस्सों को जानेंगे।
Salman Khan actress Rambha
फिल्मी करियर
रंभा ने हिंदी सिनेमा में 17 फिल्मों में काम किया था, लेकिन इतनी कम फिल्मों में काम करने के बावजूद, रंभा ने इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टरों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। रंभा को सलमान खान, रजनीकांत, गोविंदा, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ स्क्रीन पर देखा गया है। रंभा अब लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार मलयालम फिल्म 'फिल्मस्टार' में नजर आईं थी।
शादी
रंभा अपनी निजी जिंदगी को सुर्खियों से दूर रखती हैं, उन्होंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की और ना ही इसके बारे में कोई सुर्खियां बनाई। उनकी शादी की बात करें तो, अपने करियर के चरम पर उन्होंने 2010 में श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की। आज वह तीन बच्चों की मां हैं और कनाडा में एक खुशहाल जीवन जी रही हैं।
तलाक की खबरें
साल 2016 में ऐसी खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस अपने पति से तलाक लेने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें चेन्नई के फैमिली कोर्ट में भी देखा गया था, लेकिन इस सब खबर वायरल होने के बाद में अभिनेत्री ने अपने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया था और बताया था कि वह अपने पति और परिवार के साथ खुश है।
सुसाइड करने की कोशिश
2008 में एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें रंभा बेहोशी हालत में अस्पताल जाती हुई दिख रही थी, लोगों को लगा कि था उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि शूटिंग के टाइम पर उनका निर्जला व्रत था, जिसके चलते वह बेहोश हो गई थी।
टीवी शो जज बनकर मारी दोबारा एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री
रंभा टोरंटो से लौटकर अपना करियर फिर से शुरू करने लगी थी, उन्हें जी तेलुगु के डांस शो एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस और विजय टीवी के किंग्स ऑफ कॉमेडी जूनियर्स में जज के तौर पर देखा गया था। वह चेन्नई में मुख्यालय वाली कोलर्स हेल्थकेयर की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
