Jana Nayagan To Clash With Sigma: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर एच. विनोथ के निर्देशन में बनी थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) 2026 की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी। इस मूवी को मेकर्स ने पोंगल के खास मौके पर सिनेमाघरों में पेश करने के निर्णय लिया था। राजनीति में कदम रखने और तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद विजय की यह आखिरी फिल्म है। CBFC सर्टिफिकेशन में देरी की वजह से इस मूवी को कई बार डिले किया गया। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों ने विजय स्टारर की नई रिलीज की घोषणा कर दी है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' से पिता विजय स्टारर 'जना नायगन' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: एसएस राजामौली की 'Varanasi' में मंदाकिनी बनने पर Priyanka Chopra का बड़ा बयान, फैंस हुए एक्साइटेड)
'जना नायगन' और 'सिग्मा' का होगा तगड़ा क्लैश!
इस दिन रिलीज होने वाली है विजय की 'जना नायगन'
CBFC ने थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इस मूवी के प्रोडक्शन हाउस KVN Productions ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। यूके में इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि यह मूवी 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म ने यूके एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये की कमाई भी कर ली है। अब टिकटिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट ने भी ऐलान किया है कि विजय की फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें)
क्या बेटे जेसन की 'सिग्मा' से क्लैश होगी 'जना नायगन'?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि पिता विजय और बेटे जेसन के बीच मतभेद चल रहा है। विजय की फिल्म 'जन नायगन' उनके बेटे जेसन की पहली डायरेक्टर फिल्म 'सिग्मा 'के बहुत करीब रिलीज हो सकती है। 'सिग्मा' का निर्माण Lyca Productions ने किया है। इसमें सुंदीप किशन और फरिया अब्दुल्लाह मुख्य भूमिका में हैं। 'सिग्मा' 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे अगस्त तक के लिए टाल दिया जा सकता है ताकि 'जन नायगन' को जगह मिल सके। फिल्म की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
