Vijay Thalapathy को देखने के लिए उमड़ा लोगों का सैलाब, एक्टर की एक झलक पाने के लिए तोड़ दिए कार के शीशे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2024, 02:31 PM IST

साउथ सुपरस्टार विजय थलापति 14 साल बाद केरल पहुंचे हैं। एक्टर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुंचे थे। एक्टर को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लग गया। उनकी गाड़ी के शीशे तक टूट गए। सोशल मीडिया पर विजय के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

तमिल सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्टर हाल ही में केरल पहुंचे थे। 14 साल बाद विजय अपनी फिल्म अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की शूटिंग के लिए गए थे। फिल्म का निर्देशन वैंकेट प्रभु कर रहे हैं। फिल्म में विजय के साथ मीनाक्षी चौधरी, प्रभुदेवा और प्रशांत मुख्य भूमिका में हैं। ये विजय के करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद एक्टर पॉलिटिक्स में पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगे।

End of Feed