Vijay Sethupathi की 'महाराजा' इस दिन होगी रिलीज, Kalki 2898 AD से पहले एक्टर करेंगे धमाका

Maharaja Release Date: निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी फिल्म. विजय सेतुपति की ये फिल्म उनके करियर की 50वीं फिल्म होगी। फिल्म में ममता मोहनदास और नैटी नटराज भी नजर आने वाले हैं।

Maharaja Release Date: विजय सेतुपति ( Vijay Sethupathi) की आने वाली फिल्म महाराज रिलीज हो तैयार है। मैरी क्रिसमस के बाद साउथ स्टार महाराजा में अपना दम दिखाने वाले हैं। कुछ दिन पहले महाराजा का पोस्टर सामने आया था जिसमें विजय का खूंखार अवतार दिखाई दिया था। वहीं अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

Vijay Sethupathi Maharaja release date

निथिलन स्वामीनाथन निर्देशित फिल्म महाराजा( Maharaja) की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। फिल्म इसी महीने 14 जून को रिलीज होने जा रही है। यह विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है जिसमें उनके साथ अनुराग कश्यप भी नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति की ये फिल्म उनके करियर की 50वीं फिल्म होगी। फिल्म में ममता मोहनदास और नैटी नटराज भी नजर आने वाले हैं।

End of Feed