Kingdom: इतने करोड़ में बिके विजय देवरकोंडा की फिल्म के OTT राइट्स !! रकम जानकर रह जाएंगे दंग

Vijay Deverkonda's Kingdom: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग एक्शन-ड्रामा 'किंगडम' (Kingdom) को लेकर खबरें आ रही हैं कि ने इस मूवी के ओटीटी राइट्स का सौदा कर लिया है। आइए जानते हैं मेकर्स ने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की फिल्म के ओटीटी राइट्स को कितने करोड़ रुपये बेचा है।

Vijay Deverkonda's Kingdom OTT Rights Sold: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) की स्पाई फिल्म 'किंगडम' (Kingdom) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर में रिलीज करने के लिए 31 जुलाई का दिन चुना है। विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' को लेकर अब जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने इस मूवी के ओटीटी राइट्स का सौदा कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने इस मूवी के राइट्स कितने रुपये के बेचे हैं।

Vijay Deverakonda's Kingdom

Pic Credit: Instagram/thedeverakonda

इतने करोड़ में बिके विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के ओटीटी राइट्स

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' के डिजिटल राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खरीदा है। निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स के साथ 'किंगडम' के लिए 50 करोड़ रुपये में डील फाइनल की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रवि तेजा स्टारर मास जथारा के ओटीटी राइट्स को नेटफ्लिक्स ने केवल 20 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

End of Feed