Ranabaali Vs Jailer 2: विजय देवरकोंडा का बड़ा आरोप, बोले- ‘मेरी मूवी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है’

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ की टक्कर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से होगी। विजय ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर पैसे लेकर ‘रणबाली’ के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ (Ranabaali) को लेकर सुर्खियों में हैं। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर होने वाली भिड़ंत के बीच विजय ने सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पैसे लेकर ‘रणबाली’ के खिलाफ माहौल बना रहे हैं और दूसरी फिल्म को बढ़ावा दे रहे हैं। विजय के इस बयान ने दोनों फिल्मों के बीच मुकाबले को लेकर चल रही चर्चा को और तेज कर दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'1 हफ्ते पहले कॉल किया...' Nana Patekar की मौत से Hema Malini को लगा झटका)

Vijay Deverakonda On Ranabaali Vs Jailer 2

विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा

गुरुवार को हैदराबाद में ‘रणबाली’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विजय ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ‘जेलर 2’ को ‘रणबाली’ से बेहतर बताने वाली कुछ पोस्ट असली दर्शकों की राय नहीं हैं, बल्कि उन्हें जानबूझकर फैलाया जा रहा है। दोनों फिल्में एक दिन के अंतर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को, जबकि ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। विजय ने कहा, 'सबसे पहले, हम इसे नफरत भी नहीं कह सकते, क्योंकि इसमें से 90 प्रतिशत बातें बनावटी हैं। कुछ लोग एक तय समय पर रील्स डाल रहे हैं और कह रहे हैं कि वे तेलुगु फिल्म ‘रणबाली’ के बजाय ‘जेलर 2’ देखना पसंद करेंगे।'

End of Feed