विजय देवरकोंडा नहीं रहे सिंगल, रिलेशनशिप के बारे में पूछने पर बोले 'मैं 35 का हूं...'

साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं। विजय और रश्मिका का नाम काफी लम्बे वक्त से जुड़ रहा है, लेकिन उन्होंने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। विजय देवरकोंडा का ये मानना कि वो रिलेशनशिप में हैं, कहीं न कहीं ये इशारा करता है कि वो रश्मिका को लेकर काफी सीरियस हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा ने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में प्यार, रिलेशनशिप और शादी पर खुलकर बात की है और ये माना है कि वो डेट कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी साधे रहते हैं। काफी समय से उनका नाम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जुड़ रहा है लेकिन उन्होंने कभी भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की है। हालांकि इस दफा उनका ये स्वीकार करना कि वो डेट कर रहे हैं, लोगों को खुश भी कर रहा है और चौंका भी रहा है।

vijay deverakonda rashmika mandanna

इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं 35 साल का हूं। क्या आपको लगता है कि मैं सिंगल हूं।' जब विजय से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी अदाकारा को डेट किया है तो उन्होंने कहा, 'जी हां, मैंने हीरोइन को डेट किया है। मैं जिसको भी डेट करना चाहता हूं, उसके साथ पहले मजबूत रिश्ता बनाना चाहता हूं। जब तक मेरा किसी के साथ मजबूत रिश्ता नहीं है, मैं रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं जा सकता हूं। मैं डेट्स पर बाहर नहीं जाता हूं। जब मैं सामने वाले को जान जाता हूं तभी बाहर घूमने या खाना खाने जाता हूं।'

End of Feed