विजय देवरकोंडा जल्द ही राधिका मदान के साथ 'साहिबा' म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसी ही विजय देवरकोंडा आते हैं और गलती से फिसल कर नीचे गिर जाते हैं वहां मौजूद लोग उन्हें उठाने के लिए जाते हैं।
Vijay Deverakonda
बता दें एक एक बिल्डिंग से बाहर निकलते समय एक्टर सीढ़ियों पर फिसलकर नीचे गिर जाते हैं। एक्टर के फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए उनका इतंजार करते हैं और उन सभी के सामने एक्टर गिर जाते हैं, लेकिन किसी के उठाने से पहले एक्टर खुद जाते हैं और कैमरे की तरफ देखते हैं। जसलीन रॉयल ने कुछ दिनों पहले ही एक सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी वो एक्टर के साथ एक म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 AD में कैमियो रोल करते नजर आए थे। फैंस ने एक्टर के इस रोल को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था। विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में बने हुए हैं। बता दें एक्टर वीडी 12 में नजर आएंगी, जिसकी शुटिंग अभी चल रही है। जर्सी के गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है।
