विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजय देवरकोंडा को हाल ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर उनकी मां माधवी के साथ स्पॉट किया गया।
Vijay Deverakonda
रिपोर्ट के अनुसार दोनों महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि विजय देवरकोंडा ने बैगी पैंट के साथ सफेद ओवरसाइज्ड शर्ट कैरी की है। एक्टर ने मुंह में मास्क लगाया हुआ है। वही उनकी मां ने गुलाबी रंग का ओवरसाइज़्ड कुर्ता कैरी किया है।
बिना प्लान के महाकुंभ पहुंची थी श्रीनिधि शेट्टी
विजय देवरकोंडा से पहले केजीएफ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी भी अपने पिता के साथ डुबकी लगाई प्रयागराज पहुंची थी। एक्ट्रेस की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका वहां जाने का कोई प्लान नहीं था, लेकिन वो वहां अचानक से पहुंची थी। एक्ट्रेस श्रीनिधि ने बताया था कि उनके पिता खुशी-खुशी उनके अंतिम मिनट के प्लान में शामिल हो गए थे। एक्ट्रेस ने कहा था- यह सचमुच कई जन्मों में एक बार हुआ था, इसलिए कोई सवाल नहीं पूछा।
विजय देवरकोंडा हुए जमकर ट्रोल
विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बीते कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें नजर आ रहा था कि विजय देवरकोंडा सीधे अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं, लेकिन रश्मिका मंदाना धीरे-धीरे वॉकर की मदद से कार के पास जाती है। विजय देवरकोंडा साथ होते हुए भी एक्ट्रेस की मदद नहीं करते हैं, जिस कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
