रोम की सड़कों पर रोमांस कर रहे हैं रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा? तस्वीरें देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Pics: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। इस बीच विजय देवरकोंडा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन फोटोज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Pics: बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका काफी समय से विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। ऐसी खबरें सामने आई है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। इस बीच विजय देवरकोंडा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन फोटोज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए नजर डालते है इन तस्वीरों पर...

rashmika

pic credit- instagram

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फोटोज

स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस फरवरी में शादी करने वाले हैं, ऐसा रिपोर्ट्स का दावा है। दोनों का यह साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ शानदार रहा और 2026 में भी कई फिल्में आने वाली हैं। कुछ महीने पहले इनकी सगाई की खबरें भी आई थीं, इसलिए नया साल उनके लिए और भी खास होने वाला है। हालांकि, 2025 के आखिरी दिन दोनों ने दोस्तों के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने का फैसला किया। पहले रश्मिका ने रोम से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं और अब 1 जनवरी 2026 को विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर रोम ट्रिप की फोटोज डालीं। फैंस ने फट से नोटिस किया कि रश्मिका भी चुपके से इनमें नजर आ रही हैं। 6 फोटोज में से ज्यादातर में उनकी प्यारी की झलक है। ट्रेन की सवारी वाली एक तस्वीर सबसे ज्यादा मैच कर रही है, जो रश्मिका ने दो दिन पहले शेयर की थी जिसमें वे फूलों का गुलदस्ता पकड़े थीं। वहीं बाकी फोटोज में भी लोगों को रश्मिका की झलक दिखाई दी है।

End of Feed