दिल राजू ने फिर मिलाया एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए Vijay Deverakonda से हाथ, अगले साल अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

फैमिली स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है। एक्टर इस समय अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। निर्माता दिल राजू ने बताया कि वो विजय के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। निर्माता ने खुलासा कि अगले साल अप्रैल महीने में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के लिए ये साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा। एक्टर की मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म द फैमिली स्टार रिलीज हुई थी। फिल्म में मृणाल और विजय की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब एक बार फिर दिल राजू और विजय देवरकोंडा साथ में काम करने वाले हैं। एक्टर के 35वें जन्मदिन पर मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। ये एक पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन तेलुगु राइटर- डायरेक्टर रवि किरण कोला करेंगे। ये भी पढ़ें- जब पुलिस के डर से भाग खड़े हुए थे कंगना रनौत के होने वाले सास-ससुर, हंसते हंसते एक्ट्रेस ने खोल दी पोल

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda and Dil Raju (credit Pic: Instagram)

Moscow International Film Week में दिल राजू ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर वो अर्जुन रेड्डी स्टार के साथ काम करेंगे। राजू ने कहा कि वो शानदार है। हम दोनों एक -दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वो मेरे बहुत करीब है।

End of Feed