बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रही है। एक्ट्रेस से इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया। एक्ट्रेस ने इसी के साथ अपने होने वाला सास-ससुर को लेकर भी मजेदार किस्सा सुनाया। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में कहा कि ये सब मजाक था। एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल किया गया। एक्ट्रेस ने कहा, क्या कहूं अब इस बारे मैं, देखिए मेरी शादी को लेकर बहुत अच्छे ख्यास है। मुझे लगता है कि हर एक कंपैनियन की जरूरत होती है। मुझे लगता है बच्चे होने चाहिए। लेकिन अब लोगों ने इतना बदनाम कर रखा है, मेरी शादी नहीं होने देते। ये भी पढ़ें-IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, आतंकवादियों के नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद
कंगना ने आगे कहा कि मेरे ऊपर आए दिन कोई न कोई केस होता है। मुझ पर जावेद अख्तर ने मानहानि का केस किया है। किसान आंदोलन को लेकर केस है। सोशल मीडिया पर लोगों की भवानाओं को आहत करने के लिए भी केस हो रखे हैं।
कंगना ने होने वाले सास-ससुर को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मेरे कोर्ट केस इतने आ जाते हैं जब किसी के साथ मेरी बात बनना शुरू होती है तो पुलिस घर पर आ जाती है। उठा के ले जाती है। समन आ जाते हैं। एक बार तो होने वाले सास-ससुर भी मेरे घर पर थे और वो समन आ गया। तो फिर वो भाग गए। ये भी एक साइड एफेक्ट है। एक्ट्रेस ने बाद में कहा कि नहीं, मजाक कर रही हूं। कंंगना की फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन की वजह से रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स जल्द नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।
