Trisha Krishnan संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय, YS जगन मोहन रेड्डी के साथ भी खिंचवाई तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2026, 10:26 AM IST

Trisha Krishnan-Vijay At Party: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ चेन्नई के एक समारोह में पहुंचे। दोनों की मौजूदगी और वहां हुई मुलाकात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

Trisha Krishnan-Vijay At Party: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय (Vijay) इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते हैं। सबके ज्यादा चर्चा उनकी लव लाइफ की होती है। इसी बीच विजय एक बार फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ नजर आए हैं। दोनों को चेन्नई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ थीं। फंक्शन से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विजय और तृषा साथ दिखाई दे रहे हैं।

Trisha Krishnan-Vijay At Party

विजय और तृषा फिर आए साथ नजर, चेन्नई में शादी समारोह में पहुंचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (Image Source: Trisha Krishnan Universe/ X)

रिसेप्शन में पहुंचे विजय और तृषा

विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह विजय और तृषा कृष्णन का नया वीडियो है। विजय और तृषा कृष्णन एक पार्टी में साथ नजर आए। ये रिसेप्शन वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी की शादी का था। वाईएस अनिल रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं। चेन्नई में हुए इस समारोह में विजय और तृषा ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर विजय ब्राउन रंग के फॉर्मल सूट में नजर आए, जबकि तृषा ने बेबी पिंक साड़ी पहनी हुई थी। विजय ने समारोह में वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

End of Feed