दिग्गज तेलुगु एक्टर GV Narayana Rao का 73 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 27, 2026, 12:45 PM IST

GV Narayana Rao Death News: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर जीवी नारायण राव के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने करीब पांच दशक तक फिल्मों में काम किया।

GV Narayana Rao Death News: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर जीवी नारायण राव (GV Narayana Rao) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी दुखी नजर आ रहे हैं। एक्टर के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। जीवी नारायण राव ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। रजनीकांत (Rajinikanth) के दोस्त जीवी नारायण राव के इस दुनिया से जाने के बाद अब फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

GV Narayana Rao Death News

जीवी नारायण राव का हुआ निधन (Image Source: IMDb/ Pinterest)

नहीं रहे जीवी नारायण राव

100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले जीवी नारायण राव अब दुनिया में नहीं रहे। जीवी नारायण राव 73 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए। सिनेजोश की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो कुछ समय से सेहत की समस्या से जूझ रहे थे और बुधवार शाम को उनका निधन हो गया। मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) ने भी उनके गुजर जाने पर दुख जताया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा से जुड़े कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने दुख जताया है। तो चलिए जानते हैं लोग उन्हें कैसे याद करते नजर आए।

End of Feed