Marco 2 Shelved: मलयालम सिनेमा के स्टार उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म मार्को (Marco) से सबके दिलों में जगह बना ली थी। इस फिल्म के एक्शन सीन्स देखने के बाद लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए थे। एक्शन सीन्स की वजह से ही फिल्म मार्को बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। साउथ के साथ-साथ नॉर्थ में भी इस फिल्म को खूब प्यार मिला। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर आने विचार बनाया था। अब इसको लेकर उन्नी मुकुंदन ने एक नया बयान दिया है जो फैंस के दिलों को तोड़ सकता है।
नहीं बनेगी 'मार्को 2'
एक्टर उन्नी मुकुंदन फिल्म मार्को (Marco) के फैंस को बड़ा झटका दिया है। उन्नी मुकुंदन ने मार्को 2 बनाने की प्लान रद्द कर दी है। इसका खुलासा तब हुआ जब एक्टर ने एक फैन को मार्को 2 को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया। उन्नी मुकुंदन ने एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने पूछा कि मार्को 2 कब आएगी। इसका जवाब देते हुए उन्नी मुकुंदन ने कहा कि 'भाई, माफी मांगता हूं लेकिन मैंने मार्को फिल्म को आगे बढ़ाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। प्रोजेक्ट के आसपास काफी नेगेटिविटी थी। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मार्को से भी बड़ा और बेहतर कुछ लाऊं। आप सबके प्यार और पॉजिटिविटी के लिए थैंक्स।' उन्नी मुकुंदन के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि मार्को 2 अब ठंडे बस्ते में चली गई है।
'मार्को' ने मचाया था धमाल
फिल्म मार्को को हनीफ अदेनी (Haneef Adeni) ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर मलयालम सिनेमा की पहली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी। फिल्म में उन्नी ने एक खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाया था। 'मार्को 2' को लेकर दिए गए उन्नी मुकुंदन के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
