Thalapathy Vijay के माथे पर विजय तिलक करके निकलीं Trisha Krishnan

Trisha Krishnan Video: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय अपनी पहली ही बार में शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके घऱ पहुंची है।

Trisha Krishnan Video: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की नई पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया है। थलपति विजय की पार्टी TVK 110 सीटों के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। TVK ने बिना किसी बड़े गठबंधन के, अकेले चुनाव लड़कर जबरदस्त जनसमर्थन हासिल किया है। अब सभी लोग थलपति विजय को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), थलापति विजय के घर पहुंची है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें-थलापति विजय की जीत पर गदगद हुआ परिवार, सीटी बजाकर मनाया जश्न)

Thalapathy Vijay Trisha Krishnan video

विजय से मिलने पहुंचीं तृषा (pic credit-twitter/instagram)

थलपति विजय के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन

थलपति विजय और उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय अपनी पहली ही बार में शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। जब उनके घर पर जश्न चल रहा था, तभी उनकी अफवाहों वाली गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंच गईं। तृषा के पहुंचते ही फैंस का जोश और बढ़ गया। उनके आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तृषा विजय के घर पहुंचने से पहले तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गई थीं। उनके जन्मदिन पर मंदिर जाने की खबर को फैंस ने विजय की जीत की दुआ से जोड़कर देखा।

End of Feed