'Toxic' से सामने आया Yash का धांसू लुक !! फैन्स बोले 'सलाम रॉकी भाई...'

Yash Look From Toxic: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यश (Yash) काफी समय से अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'टॉक्सिक' के लिए अब यश का सुपर कूल सामने आया है। इस नए लुक की फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Yash Look From Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक यश (Yash) अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग मेकर्स ने काफी समय पहले ही शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले मुंबई में हुई अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में यश ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान यश के नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यश के नए लुक को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए है। इस समय हरकोई के नए लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहा है।

Yash Look From Toxic

नए हेयरस्टाइल के साथ यश ने अपने लुक को चर्चा का विषय बना दिया है। एक्स अकाउंट पर यश ने नए लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'केजीफ में जो उनके लंबे बाल दिखे थे वो अभिनेता ने कटवा दिए हैं। यह एक नया और फ्रेश लुक दिखाई दे रहा है। यह टॉक्सिक मूवी के लिए एकदम परफेक्ट है।' सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एलेक्स विजयकांत ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्होंने यश के बालों को स्टाइल किया है। लोगों का मानना है कि 'टॉक्सिक' में यश को इस लुक में देखा जाएगा।

End of Feed