Toxic: शूटिंग सेट से यश का वीडियो हुआ वायरल, फैन्स बोले 'रॉकी भाई का स्वैग सबसे...'

Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक यश ने एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इस मूवी के सेट से यश (Yash) का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें अभिनेता को एकदम अलग में देखा जा सकता है।

Yash Starrer Toxic: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश को आखिरी बार 'केजीएफ: चैप्टर 2' में देखा गया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस मूवी ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़े-बड़े रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। फिल्म में यश को रॉकी भाई के किरदार में देखकर फैन्स बेहद खुश हुए थे। 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बाद अब ऑडियंस साउथ एक्टर यश को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। यश के एक वीडियो उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के सेट से लीक हुआ है, जिसे देखकर फैन्स की बेताबी फिल्म को देखने की 100 गुना तक बढ़ गई है।

Yash

Pic Credit: X

हाल ही में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के सेट से एक वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस क्लिप में यश बालकनी में बिना शर्ट, आराम से सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। यश का यह अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यश को इस वीडियो में देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा, 'जरा स्वैग तो देखो!' वहीं दूसरे ने कहा, 'रॉकी भाई का स्वैग सबसे अलग है।'

End of Feed