तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2898 AD जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म कल्कि 2898 AD में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे, जिस कारण इस मूवी को लेकर देशभर में क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म कल्कि 2898 AD के मेकर्स ने इसके थ्रिएट्रिकल और ओटीटी राइट्स की डील्स शुरू कर दी हैं, ताकि इसे बम्पर ओपनिंग मिल सके और मेकर्स ने इसमें जितना रुपये लगाया है, वो रिकवर हो सके।
Deepika Padukone's look that came under criticism in the latest poster of Kalki
अगर ताजा अपडेट की मानें तो कल्कि 2898 AD के कर्नाटक थिएट्रिकल राइट्स की डील फाइनल हो गई है। यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शन्स ने कल्कि 2898 AD के कर्नाटक थिएट्रिकल राइट्स खरीदे हैं। केवीएन प्रोडक्शन्स ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कल्कि 2898 AD को हम कर्नाटक ऑडियंस के लिए लेकर आएंगे। 27 जून 2024 के लिए फ्यूचर के राज खुलेंगे।'
जब से केवीएन प्रोडक्शन्स ने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि कर्नाटक में वो कल्कि 2898 AD को रिलीज करेंगे, तब से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि केवीएन प्रोडक्शन्स कल्कि 2898 AD को कर्नाटक में बिगेस्ट रिलीज दिलाएगा और इसे ब्लॉकबस्टर बनाने में मदद करेगा।
बताते चलें कि प्रभास कुछ समय पहले सलार में दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। सलार की रिलीज के बाद से ही प्रभास के फैंस कल्कि 2898 AD का इंतजार कर रहे हैं। सलार की तरह ही कल्कि 2898 AD बिग बजट ड्रामा है, जिसमें फ्यूचरिस्टिक कहानी देखने को मिलेगी।
