Kiara Advani First Look From Toxic: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यश की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले फिल्म से यश का धांसू लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी सवाल किए गए थे। अब मेकर्स ने सब साफ कर दिया है। फिल्म टॉक्सिक से फीमेल लीड एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आ गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
Image Source: Toxic Movie
कियारा आडवाणी का पहला लुक आया सामने
एक्टर यश एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म टॉक्सिक से फीमेल लीड एक्ट्रेस का लुक सामने आ गया। इस फिल्म में बतौर फीमेल लीड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) है। फिल्म से कियारा आडवाणी का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इसके साथ उनके रोल का नाम भी सामने आ गया है। फिल्म में कियारा आडवाणी के किरदार का नाम नादिया (Nadia) है। फिल्म से सामने आए कियारा आडवाणी के पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, इस पोस्टर में एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म टॉक्सिक से सामने आया कियारा आडवाणी का पहला लुक।
यहां देखें कियारा आडवाणी का लुक
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'
फिल्म टॉक्सिक से कियारा आडवाणी का पहला लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। इस लुक के सामने आने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज के लिए और भी बेताब हो गए हैं। यश की ये फिल्म अगले साल यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म टॉक्सिक से सामने आया कियारा आडवाणी के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
