'Toxic' छोड़ने के बाद Kareena Kapoor Khan ने शेयर किया अजीब सा पोस्ट, लिखा, 'मैं इन चीजों से दूर रहना...'

Kareena Kapoor Share cryptic post After Exit from Toxic: कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की 'टॉक्सिक' (Toxic) से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म से बाहर होने के बाद करीना ने एक अजीब सा पोस्ट साझा किया है।

Kareena Kapoor Share cryptic post After Exit from Toxic: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले आई खबरों के मुताबिक करीना कपूर को ऑफर हुई साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की 'टॉक्सिक' (Toxic) को एक्ट्रेस ने करने से साफ इनकार कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'टॉक्सिक' से बाहर होने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक अजीब सा पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में करीना कपूर ने अपने फीस की भी बात की है।

Kareena Kapoor Khan and Yash

करीना कपूर खान के यश की 'टॉक्सिक' से बाहर होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे बार-बार दिखने की कोई इच्छा नहीं है। मैं वेतन पाना और नजरों से दूर रहना पसंद करती हूं।' इस पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस पोस्ट के साथ करीना ने एक रील भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'यह इतना परिचित क्यों सुनाई देता है।'

End of Feed