Aakasamlo Oka Tara Director Pavan Sadineni Case: तेलुगु सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर पवन सादिनेनी (Pavan Sadineni) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में पवन सादिनेनी गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी इसे लेकर हलचल बढ़ गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पवन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।
पवन सादिनेनी को किया गया गिरफ्तार (Image Source: AI)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती
गिरफ्तार हुए पवन सादिनेनी
गोलकोंडा पुलिस ने तेलुगु फिल्म डायरेक्टर पवन सादिनेनी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में शादी और फिल्म ऑफर के बहाने यौन शोषण, हमला और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। केस 7 अगस्त 2026 को दर्ज हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला ने बताया कि पवन सादिनेनी के साथ उसका रिश्ता एक साल से ज्यादा पुराना था। पहले उन्होंने पैसे से मदद की, अस्पताल ले गए और सेहत, करियर व पैसे का ख्याल रखने का वादा किया। साथ ही उसकी फिल्म बनाने की बात भी कही। बाद में पता चला कि वे शादीशुदा हैं और बच्चे भी हैं। उन्होंने तलाक की बात कहकर शादी का वादा किया। आरोप है कि धीरे-धीरे रिश्ता सिर्फ शारीरिक संबंधों तक रह गया और शादी, घर, पैसे व फिल्म के वादे पूरे नहीं हुए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Jeeva Joseph और Aparna Thomas का हुआ तलाक, 11 साल बाद टूटा रिश्ता
लगे ये आरोप
शिकायत में कहा गया कि बीमारी होने पर भी जबरदस्ती संबंध बनाए गए, वीडियो कॉल पर फोन सेक्स कराया गया और उन वीडियो के रिकॉर्ड व फैलने का शक है। 5 अगस्त दोपहर करीब साढ़े चार बजे घर आकर अभद्र व्यवहार किया, चेहरे पर मारा जिससे बेहोशी हो गई और चेहरे व आंखों पर सूजन आ गई। इस शिकायत पर इंस्पेक्टर पी. सैदुलु ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 115(2) के तहत केस दर्ज कर लिया।
