रिलीज से पहले ही सामने आ गई कंगुवा की कहानी? सभी खूंखार विलेन के बाप बने हैं बॉबी देओल!

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2024, 04:12 PM IST

कंगुवा इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की कहानी सामने आ रही है। बता दें कंगुवा इतिहास और साइंस फिक्शन का एक कमाल का मेल है।

कंगुवा इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है। इस फिल्म की कहानी से लेकिन कास्ट और विजुअल्स सब शानदार है। हाल ही में इस फिल्म की कहानी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि कंगुवा की कहानी क्या है।

Kanguva

Kanguva

फिल्म को रिलीज होने के लिए अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो गए हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में हुए इवेंट के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर के. ई. ज्ञानवेल राजा ने कंगुवा के बारे में बोलते हुए कहा- कंगुवा इतिहास और साइंस फिक्शन का एक कमाल का मेल है। इस फिल्म से हम कई नए विचार को समझ सकते हैं। डायरेक्टर शिवा ने कहा कि अतीत और भविष्य की अनदेखी दुनियाओं को एक साथ लाकर एक खास कहानी बनाई है, जो रोमांच से भरी हुई है और हमारी कल्पना की सीमाओं को आगे बढ़ाती है। फिल्म दो अलग-अलग युगों को पेश करती है। इसमें और भी बहुत सारे सरप्राइज हैं जो फैंस को देखने मिलेंगे।

End of Feed