The Paradise: ‘जवान-पठान हिंदी फिल्में तो हमारी पैन इंडिया क्यों?’ Nani ने टैग पर उठाया सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 18, 2026, 12:51 PM IST

Nani on Pan India Tag: नानी अपनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले एक्टर ने फिल्मों को मिलने वाले ‘पैन इंडिया’ टैग पर बड़ा सवाल उठाया।

Nani on Pan India Tag: साउथ के जाने-माने एक्टर नानी (Nani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चा है, लेकिन इस बार नानी अपनी फिल्म से ज्यादा एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर ने फिल्मों को दिए जाने वाले ‘पैन इंडिया’ टैग पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि फिल्मों का दूसरी भाषाओं में पसंद किया जाना कोई अलग पहचान देने वाली बात नहीं होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि नानी ने ऐसा क्या बयान दे दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Nani on Pan India Tag

नानी ने साउथ की फिल्मों को लेकर कही ये बात (Image Source: IMDb)

नानी ने दिया ये रिएक्शन

नानी अपनी आने वाली फिल्म द पैराडाइज की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे ‘पैन-इंडिया’ शब्द को लेकर सवाल किया गया। इस पर नानी ने कहा, 'मेरी फिल्म को पैन-इंडिया मत कहिए, क्योंकि मैं चाहता ही नहीं कि किसी भी फिल्म को पैन-इंडिया कहा जाए। उदाहरण के लिए, अगर कोई हिंदी फिल्म तेलुगु, तमिल या मलयालम वर्जन में बड़ी हिट होती है, तो उसे पैन-इंडिया नहीं कहा जाता। उसे तब भी हिंदी फिल्म ही कहा जाता है। जब हम देखते हैं कि जवान या पठान तमिल और तेलुगु में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, तो उन्हें पैन-इंडिया नहीं कहा जाता। लेकिन जब कोई तेलुगु फिल्म पूरे देश में अच्छा करती है, तो उसे पैन-इंडिया फिल्म कह दिया जाता है।'

End of Feed