Jana Nayagan Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी Vijay की फिल्म, फैन्स हुए उत्साहित

Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए जानते हैं यह फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज के लिए मेकर्स आंखें बिछाए बैठे हैं। कुछ दिनों पहले एक फोटो वायरल हुई थी, जिसे लेकर यह दावा किया गया था कि 'जना नायकन' को सेंसर बोर्ड ने क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दे दिया है। हालांकि मेकर्स ने ऐसी किसी भी खबर को केवल अफवाह बताया। KVN Productions ने साफ कर दिया है कि जो खबरें पिछले हफ्ते आई थीं, वो सही नहीं हैं। अब एक बड़ी सामने आया है और बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस मूवी को बड़े परदे पर पेश करने के लिए रिलीज फाइनल कर ली है। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan To Release on This Date

इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी 'जना नायकन'

जानिए कब रिलीज होगी 'जना नायकन'

York Cinemas के मुताबिक कनाडा में विजय की फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है। एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आखिरकार! हमारे अपने थलापति विजय अब 'जना नायकन' के साथ बड़े परदे पर दस्तक देने वाले हैं। यॉर्क सिनेमाज द्वारा कनाडा में रिलीज की जा रही है। 24 जुलाई से यह स्क्रीन्स पर आएगी। तैयार हो जाइए थिएट्रिकल सेलिब्रेशन के लिए। टिकट्स के लिए बने रहिए।' इस पोस्ट से अब दुनिया भर में रिलीज की तारीखें तय होने की चर्चा तेज हो गई है। Lets Cinema ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से इसकी पुष्टि की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट)

'जना नायगन' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें तलापति विजय मुख्य हीरो हैं। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। विजय इस फिल्म में एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। इस मूवी में ममिता बैजू, गौतम नारायण, वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और प्रियामणि सहित कई कलाकारों को महत्वपूर्ण रोल में देखा जाएगा। बताते चलें इस मूवी की रिलीज की तारीख की पुष्टि के लिए मेकर्स की ओर से अभी कन्फर्मेशन आना अभी बाकी है।

End of Feed