Thalaivar 171: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अनटाइटल्ड फिल्म 'थलाइवर 171' को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टार मूवी है। मेकर्स इस फिल्म के लिए कई स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म के नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। टॉलीवुड एक्टर मोहन को इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। उन्हें Mouna Raagam, Payanangal Mudivathillai, Nooravathu Naal, Idaya Kaovil जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Rajinikanth, Shah Rukh Khan, Vijay Sethupathi (credit Pic: Instagram)
रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश और मोहन ने साथ में काम करने की इच्छा जताई है। मोहन की मेकर्स से फीस की बात चल रही है। वेटरन एक्टर जल्द इस फिल्म को साइन कर सकते हैं। फिल्म मेकर ने थलाइवर 171 के लिए विजय सेतपुति को भी अप्रोच किया है। मास्टर और विक्रम के बाद लोकेश ने विजय सेतुपति को जबरदस्त कैरेक्टर के लिए अप्रोच किया है।
थलाइवर 171 में नजर आएंगे किंग खान
विजय सेतुपति ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान में साथ काम किया था। लोकेश ने अपने इस प्रोजेक्ट के लिए किंग खान को भी अप्रोच किया है। कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया था। हालांकि इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एनिमल और अर्जुन रेड्डी के मेकर्स संदीप वांगा रेड्डी ने बताया था कि उन्होंने फिल्म का टीजर देखा है। निर्देशक ने कहा, मुझे विक्रम बहुत पसंद आई थी। लोकेश की अपकमिंग फिल्म का टीजर मैंने देखा है। मैं इस फिल्म के लिए रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।
