Thug Life: कमल हासन के बर्थडे पर रिलीज हुआ दमदार 'ठग लाइफ' का टीजर, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी फिल्म

Thug Life: कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' का टीजर जारी हुआ है। वही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Thug Life: कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस एक्टर की एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। जब एक्टर फिल्मों में एक्शन करते हैं तो उनकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा पाता है। आज एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' का टीजर जारी हुआ है, जिसमें वो धमाका करते नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है।

Thug Life

Thug Life

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कमल हासन और मणि रत्नम की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लोग इस फिल्म की एक-एक अपडेट पाने के लिए बेताब रहते हैं। वही इस फिल्म का टीजर अब आग लगा रहा है। मेकर्स ने एक्टर ने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। बता दें कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

End of Feed