Toxic Tara Sutaria Look: केजीएफ (KGF) फेम रॉकिंग स्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यश की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म टॉक्सिक से कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म से तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का पहला लुक जारी कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं तारा सुतारिया का फिल्म से सामने आया लुक कैसा है।
Image Source: Toxic Movie
तारा सुतारिया के लुक ने मचाया धमाल
एक्टर यश अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपेडट है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) से एक और बड़ा सरप्राइज आ गया, तारा सुतारिया को ऑफिशियली कास्ट कर लिया गया है। उनका कैरेक्टर नाम है रेबेका (Rebecca), और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। पोस्टर में तारा ब्लैक लेदर आउटफिट में गन पॉइंट करती हुईं, स्मोकी आईज और इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ एकदम किलर और मिस्टीरियस वाइब्स दे रही हैं। तारा सुतारिया के लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देखें तारा सुतारिया का लुक
तारा सुतारिया का वीडियो हुआ था वायरल
इस फिल्म के साथ-साथ तारा सुतारिया का अपने एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है, जो अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्ट्रेस तारा सिंगर एपी ढिल्लों को हग और किस करती नजर आई थीं। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) का रिएक्शन खूब वायरल हुआ। इसके बाद दोनों ने इस वीडियो को लेकर बयान भी जारी किए। तारा सुतारिया के फिल्म टॉक्सिक से सामने आए लुक पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
