King 100 Tabu First Look: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ‘किंग 100’ (King 100) नाम की इस फिल्म में उनके साथ कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं अब मेकर्स ने इससे जुड़ा एक खास अपडेट शेयर किया है। फिल्म किंग से एक्ट्रेस तब्बू का पहला लुक सामने आ गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में नागार्जुन के साथ तब्बू (Tabu) भी दिखाई देंगी। दोनों स्टार्स को लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर देखना फैंस के लिए खास होने वाला है।
‘किंग 100’ में पावरफुल पॉलिटिकल अवतार में नजर आएंगी तब्बू, नागार्जुन ने बर्थडे पर जारी किया पोस्टर
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kangana Ranaut हॉरर फिल्म से बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल, Rana Daggubati ने किया ‘स्केरी पिक्चर’ का ऐलान
तब्बू का पहला लुक हुआ जारी
4 नवंबर को तब्बू के 55वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर और एक झलक जारी की गई। नागार्जुन ने भी तब्बू का कैरेक्टर पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। फिल्म में तब्बू ‘महंती झांसी रानी’ (Mahanthi Jhansi Rani) का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की झलक में तब्बू के किरदार को एक ऐसे परिवार से जुड़ा दिखाया गया है। वो राजनीति में सक्रिय हैं और अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ रखती हैं। वीडियो में उनका एक डायलॉग भी सुनाई देता है, जिसमें वो कहती हैं कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं- एक जो मेहनत पर भरोसा करते हैं और दूसरे जो किस्मत के भरोसे रहते हैं। इसके बाद वो कहती हैं, ‘मुझे किस्मत से नफरत है।’
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'Mookuthi Amman 2' की रिलीज से पहले Nayanthara की चेन्नई के कालीकंबल मंदिर में पूजा, देखें वीडियो
28 साल बाद करेंगे साथ काम
‘किंग 100’ के जरिए नागार्जुन और तब्बू करीब 28 साल बाद फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों इससे पहले ‘निन्नी पेल्लाडाटा’ (Ninne Pelladatha), ‘आविदा मा आविदे’ (Aavida Maa Aavide) और ‘सिसिंद्री’ (Sisindri) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 1990 के दशक में उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। फिल्म से सामने आए तब्बू के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
