इस साल रिलीज नहीं होगी Surya-Bobby की 'कांगुवा' , इस बड़ी वजह से मेकर्स पीछे ले सकते हैं कदम !

Kanguva Release date Extend : मेकर्स इसे जहां इसी साल रिलीज करने वाले थे वहीं अब अफवाह तेज है कि फिल्म को अगले साल तक आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी है कि यह साल बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के लिए बहुत बड़ा होने वाला है।

Kanguva Release date Extend : साउथ सुपरस्टार सूर्या ( Surya) की अपकमिंग फिल्म 'कांगुवा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म का पहला पोस्टर आया है तभी से लोगों के बीच इस कहानी को देखने की बेताबी बढ़ती जा रही है। फिल्म जहां इस साल रिलीज होने जा रही थी वहीं अब अफवाह सामने आ रही है कि फिल्म को बेहतर रिलीज डेट न मिलने की वजह से यह आगे बढ़ सकती है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Kanguva Release date Extend

सूर्या ( Surya) की पैन इंडिया फिल्म कांगुवा के टीजर से लोगों के बीच बेताबी बढ़ा दी है। बॉबी देओल ( Bobby Deol) स्टार मूवी की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। मेकर्स इसे जहां इसी साल रिलीज करने वाले थे वहीं अब अफवाह तेज है कि फिल्म को अगले साल तक आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी है कि यह साल बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के लिए बहुत बड़ा होने वाला है। इस साल में एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज हो रही है। जिसमें शामिल है पुष्पा 2 , कल्कि एडी 2898, देवरा , कांतारा 2 , सिंघम 3, दि गोट और अन्य। लगभग इन सभी फिल्मों के पास अपनी रिलीज डेट है। वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्होंने अभी तक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की। लगातार रिलीज हो रही बड़ी फिल्मों की वजह से मेकर्स कांगुवा को आगे खिसकाने का फैसला कर सकते हैं।

End of Feed