SSMB29: एसएस राजामौली महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर जोरदार मेहनत कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग भी जोरों से चल रही है। फिल्ममेकर SSMB29 की शूटिंग को गुप्त रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में सीन से एक इम्पोर्टेन्ट सीन लीक हो गया था। अब जिसके बाद मेकर्स बड़ा कदम उठाने का प्लान कर रहे हैं।
SSMB29
ये पहली बार नहीं है। इससे पहले ही इस फिल्म के सेट से क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई थी। जिस कारण मेकर्स को काफी ज्यादा निराश हुई थी। एक सीन के लीक होने के कारण मेकर्स की कई दिनों की मेहनत मिट्टी में मिल जाती है। अब टीम ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। महेश बाबू , पृथ्वीराज सुकुमारन और टीम के दूसरे लोग अभी ओडिशा में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार निर्माता फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी चिंतित हैं और कानूनी कार्रवाई पर प्लान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी उम्मीद है। भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने के नाते मेकर्स इसे सीक्रेट रखने का जोरों से प्रयास कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार एसएसएमबी29 की शूटिंग वर्तमान में कोरापुट के सेमिलिगुडा ब्लॉक में तालामाली हिलटॉप पर हो रहा है। सुरक्षा करने के लिए शेड्यूल के बाकी हिस्सों के लिए तीन-परत सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है। हाल ही में एक सीन लीक हुआ था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि महेश बाबू व्हीलचेयर पर बैठे पृथ्वीराज सुकुमारन को लेकर जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार एसएसएमबी29 को दो पार्टों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 2027 में रिलीज होगा।
