South Vs Bollywood: Anurag Kashyap ने बॉलीवुड पर मारा ताना, बोले- "मैं हिंदी फिल्म मिस कर देता हूं साउथ नहीं...

फिल्म मेकर से एक्टर बने अनुराग कश्यप ने हाल ही में ‘तंगलान’ के टीज़र पर बात करते हुए हिंदी सिनेमा और साउथ इंडियन सिनेमा के बीच बड़े फर्क को बताया। अब अनुराग कश्यप का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म मेकर से एक्टर बने अनुराग कश्यप ने हाल ही में ‘तंगलान’ के टीज़र पर बात करते हुए हिंदी सिनेमा और साउथ इंडियन सिनेमा के बीच बड़े फर्क को बताया। उन्होंने कहा “मैंने तंगलान का टीज़र देखा और सोचा, मुझे हिंदी सिनेमा में इस तरह के सीन्स नहीं दिखते। हम ऐसी फ़िल्में नहीं बनाते। अब अनुराग कश्यप का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप का कहना है कि बॉलीवुड ने विदेशी लोकेशन पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है, उन्होंने कहा, "एक समय था जब हमने अपना ध्यान अपनी जड़ों से हटाकर यू.के. और यू.एस. में फ़िल्में बनाना शुरू कर दिया है। इससे एक बड़ा अलगाव पैदा हुआ जो साउथ इंडियन सिनेमा में नहीं है। मैं साउथ इंडियन फिल्मों से इंस्पायर होता हूं और उस समय की हिंदी फिल्मों को याद करता हूं। साथ ही अनुराग कश्यप ने कहा मैं भले हिंदी फिल्म मिस कर देता हूं, लेकिन साउथ की फिल्में मिस नहीं करता हूं। इस वीडियो को एक्स यूजर वेंकट रामानन ने शेयर किया है।

End of Feed